Saturday, March 9, 2019


भारत के सिकलीगर सिख समाज ने की पुलवामा में शहीद हुए परिवार वालो की आर्थिक मदद 
                           सिकलीगर सिख समाज के जिम्मेदार व्यक्ति

रत के ही एक समाज सिकलीगर सिख समाज ने पुलवामा में शहीद हुए परिवार वालो की आर्थिक मदद की  आप को बतादे की सिकलीगर सिख समाज के लोग भारत के हर राज्य में रहते है जैसे दिल्ली; उत्तर प्रदेश, गुजरात; राजस्थान; मध्प्रदेश;एवं भारत के हर राज्य में सिकलीगर सिख समाज के लोग रहते है यह एक गरीब समाज रहा हे सिकलीगर सिख गरीब होकर भी देश की सेवा में कभी भी पीछे नहीं रहे इस समाज ने हमेशा से ही देश की सेवा की है गुरु गोविन्द सिंह जी महाराज के जमाने में सिकलीगर सिख ही हथियार बनाते थे गुरु साहिब की सिकलीगर सिखो पर एक अलग ही महेर थी सिकलीगर सिखो के बनाये हुए हथियार जंग लड़ने से लेकर जितने तक का काम करते थे सिकलीगर समाज के ही जिम्मेदार व्यक्ति सतीश सिंह जी बाबा अजित सिंह जी सरदार रविंदर सिंह डॉगी जी  की एक आवाज पर पुरे समाज ने मदद करने की सहमति जताई  पुरे सिकलीगर सिख समाज ने 50301 रूपये का DD देकर शहीद हुए विरो के परिवार वालो की मदद की यह राशि DD के रूप  देश की राजधानी दिल्ली में 7  मार्च 2019 दोपहर 1 बजे  149 वि वाहिनी के कमांडर श्री समीर कुमार श्रीवास्तव जी को सिकलीगर सिख समाज के जिम्मेदार व्यक्ति सरदार आशा सिंह मा. तारा सिंह सरदार दया सिंह सरदार  पप्पन सिंह परासौली ने 50301 रूपये का DD कमांडर श्री समीर कुमार श्रीवास्तव जी के हाथो पुलवामा में शहिद हुए परिवार वालो को समर्पित किया !




Sunday, December 30, 2018

वाहेगुरू जी का खालसा वाहेगुरू जी की फतहे


गुरुद्वारा साहिब बढ़ खालसा (सोनीपत हरियाणा) में खालसा पंथ सिख सिकलगिर जत्थे द्वारा दिनांक 30 दिसम्बर को माता गुजरी जी और साहिब ऐ कमाल गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादो की शहीदी नू समर्पित शहीदी समागम माता गुजरी जी और चार साहिबजादो की याद में मनाया जिसमे माता गुजरी जी और चार साहिबजादो की शहीदी को खुब याद किया गया जहाँ चार साहिबजादो के जीवन का रागी जत्थो और गुरमत प्रचारको ने साहिबजादो के जीवन का बखान किया और उनके छोटे उम्र में बहुत बडी कुर्बानी का साधसंगत को इतहास सुनाया इतिहास सुनाते वक़्त कई जत्थे भाबुक हुये ,

वही सिकलीगर सिखों ने जुगो जुग अटल धन धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में समाज के लिये कुछ फैसले भी लिए जैसे रात के समय मे अनंदकारज (विवाह) नही करना चाहे विवाह हो या ना हों दूसरा दिसम्बर के महीने में कोई भी खुशियाँ ( विवाह जन्मदिन पार्टी ) नही मनाना कोई मनाये तो उसमें कोई भी सिकलीगर सिख ना जाये क्यो की ये शहीदी का महीना है ईसी महीने में साहिब ऐ कमाल गुरु गोविंद सिंह जी का पुरा परिवार धर्म की रक्षा करते हुये वीर गति को पराप्त हुए थे तीसरा किसी भी शहीदी समागम में सिरोपे ना दिये जायें और समूचे सिकलीगर सिखों ने सभी नियमों का धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने सिर झुका कर आज्ञा का पालन किया शहीदी समागम में खालसा पंथ सिख सिकलीगर जत्थे के सभी सदस्य शामिल हुए 
सिकलीगर सिख समाज सेवा संस्था के उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी सरदार परविंद्र सिंह (पप्पन) प्रचार मंत्री हरदीप सिंह परासौली के प्रमुख सरदार लाल सिंह बुढाना प्रमुख रोशन सिंह मंगल सिंह संजू सिंह परवीन सिंह चौपला और भी बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे अखिल भारतीय सिकलीगर सिख विकास मंच के अध्यक्ष आशा सिंह प्रदीप सिंह संजय सिंह कुलदीपसिंह एवं सभी सिकलीगर संस्था के मेम्बर शामिल हुए |



Saturday, November 24, 2018

माँ पुकार रही है

वाहेगुरु जी का  खालसा वाहेगुरु जी की फ़तहे
मै सिकलीगर सिख जाती हूँ मुझे पिछले 70 साल से आपने ही देश भारत के कुछ राज्यो में पिछले 70 सालो से सम्मान नहीं मिला है मेरी ही जाती के कई लाखो लोग बिना पहचान के इधर उधर फिर रहे है  जिन्हे देख में पिछले 70 सालो से रोती आ रही हूँ उनमे से आप का भी एक उत्तर प्रदेश हे किया तुम सभी सिकलीगर सिख मेरे सम्मान के लिए उत्तर प्रदेश में एक साथ होकर मेरे सम्मान के लिए संघर्ष करोगे किया तुम मुझे और मेरे लाखो बच्चो को उत्तर प्रदेश में  सम्मान दिलाओगे में तुम्हारा  इंतजार कर रही हूँ अब  मुझे उत्तर प्रदेश में सम्मान की जिंदगी चाहिये मुझे तुम्हारा  साथ चाहिये किया तुम मेरे साथ हो !
                                                                                   

                                                                              सिकलीगर सिख समाज सेवा संस्था ( रजि.)
                                                                                              9999428922, 9639490303

                                        

Friday, November 16, 2018

सिकलीगर समाज का इतिहास



वाहेगुरु जी का खालसा 
वाहेगुरु जी की फतेह 
दोस्तों.....
सिकलीगर समाज का इतिहास काफी गौरवशाली देश को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण योगदान सिकलीगर समाज का रहा है...... सिकलीगर समाज का इतिहास राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र में हिंदू लोहार के रूप में वह निवास करते थे ! महाराणा प्रताप के समय में राजपूत होने के कारण हथियारों बनाने का उनका काम था और उन्हीं हथियारों के दम पर महाराणा प्रताप की सेना दूसरे योद्धाओं से लड़ाई करती थी जिसमें सिकलीगर समाज के लोग लगे कहे के हिंदू लोहार समाज के लोग महाराणा प्रताप के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्धों में भाग लेते थे और अपनी रणभूमि के लिए अपने प्राण न्योछावर करते थे समय का चक्र इसी प्रकार चलता रहा महाराणा प्रताप को हार झेलनी पड़ी और उन्हें जंगलों में जाकर निवास करना पड़ा घास की रोटी खा कर उनको गुजारा करना पड़ा उस समय जो वहां के हिंदू लोहार थे वह भी बिछड़ गए और अलग अलग कहीं जंगलों में जाकर छुप छुप कर अपना जो हथियार बनाने का उनका कार्य था उसको करते थे उधर समय का चक्र बढ़ते हुए जहांगीर के समय में जब समय का चक्र पहुंचा जहांगीर भारत का राजा बना , पंजाब में सिक्खों के पांचवे गुरु गुरु अर्जन देव साहिब को जहांगीर ने बड़ी यातनाएं देकर उनको शहीद कर दिया था सिखों के छठे गुरु हरगोबिंद साहिब जी गुरु गद्दी पर बैठे मेरी और पीरी की दो तलवार धारण की एक धर्म की रक्षा के लिए और दूसरी देश की रक्षा के लिए तो जब उनका सामना जहांगीर से हुआ गुरु हरगोबिंद साहिब छठे पातशाह ने अपनी फौज बनाने स्टार्ट की तो उन्हें आवश्यकता पड़ी अच्छे हथियारों की उस समय ज्यादातर देश के हिस्से में हथियार जो बनाते थे वह मुस्लिम समाज के लोग बनाते थे और वह हिंदुओं को या सिखो को कच्चे हथियार सप्लाई कर देते थे ! जो युध्द में टूट जाते थे और हिंदू और सिख उस समय उनकी हार हो जाती थी तो गुरु हरगोबिंद साहिब ने उस समय कहा के पूरे भारत में ढूंढ कर लाओ के जहां हिंदू लोहार जो हथियार बनाने का काम करते हैं उनको हमारे पास लेकर आओ हम उनसे हथियार बनबायेगे और फिर युद्ध में लड़ेंगे तो उस समय खोज करते हुए कुछ सिख हिंदू लोहारों के पूर्वज राम सिंह और उदय सिंह के पास राजस्थान के मेवाड़ पहुंचे उनको लेकर सिख वापस पंजाब आये उन्होंने गुरु हरगोबिंद साहिब के सानिध्य में चले गए और उन को हथियार बना बना कर दिए और उनके साथ बहुत सी युद्ध लड़ाई सिकलीगर समाज के लोगों ने साथ मिलकर के बहुत से लड़ाई उन्होंने लड़ी और युद्ध में फतेह किया समय का चक्र बढ़ता रहा और छठे पातशाह श्री हरगोबिंद साहिब के बाद जब गुरु गद्दी पर नौवें गुरु तेग बहादुर जी को शहीद कर दिया गया नौवें गुरु को दिल्ली में औरंगजेब के द्वारा इस्लाम कबूल न करने के जुर्म में शहीद किया गया गुरु गोविंद सिंह जी महाराज गुरु गद्दी पर बैठे और उन्होंने हिंदू लोहार के हथियार बनाकर उनको देते थे बहुत से युद्धों में उनके साथ युद्ध करते थे और फतेह भी करते थे तब उनको *सिकलीगर* की उपाधि उन्होंने दी *सिकलीगर नाम गुरु गोविंद सिंह जी ने दिया था* लोहारों को सिकलकर का मतलब है शक्ल एक अरबी भाषा का शब्द है शक्ल माने यानी के पॉलिश या बनाना और करवाने बनाना यानी के हथियारों पर पॉलिश रंगाई और बनाने का काम करने वाला शक्ल कर अरबी भाषा का शब्द है शक्ल कर से बदलता बदलता वह सिकलीगर शब्द बन गया है गुरु गोबिन्द सिंह जी का दिया ईनाम बहुत ही हमारे लिए गौरवपूर्ण है उसके पश्चात गुरु गोविंद सिंह के टाइम में युद्ध होते रहे और हमारे बहुत से योधा हुए हैं *सिकलीगर समाज के महान योधा भाई मनी सिंह जी* जिन्होंने अपने पूरे परिवार को मिला कर लगभग *इस देश धर्म के लिए हिंदू धर्म की रक्षा के लिए अपने परिवार की 54 कुर्बानियां उन्होंने दी है 54* शहीदी उनके परिवार से हुई है जो विश्व के इतिहास में कोई दूसरा नही है विश्व इतिहास में आज तक 54 व्यक्ति किसी परिवार के शहीद हो ऐसा बहुत ही कम देखने को मिला है जिनमें उनके *11 पुत्र थे 8 पौत्र थे कई दमाद थे इस प्रकार से उनके परिवार के लगभग 54 कुर्बानियां हुई है इस देश और धर्म के लिए जिनमें भाई मनी सिंह जी के ही सुपुत्र भाई* बचित्तर सिंह और विचित्र सिंह जी है भाई बचित्तर सिंह जी भी काफी वीर योद्धा हुए हैं आप पंजाब में कहीं भी जाएं तो भाई बछीतर सिंह जी के नाम से अनेकों गुरुद्वारे हैं अनेकों संग्रहालय बने हुए हैं जो सिकलीगर समाज के ही एकमहान योधा हुए है जिनके बारे में प्रचलित है कि जब औरंगजेब से युद्ध हो रहा था तो केशगढ़ साहिब के किले में , जो आनंदपुर साहिब में पड़ता है एक मदमस्त हाथी को औरंगजेब के सैनिकों ने दारू पिलाकर गुरु गोबिन्द सिंह जी की सेना की ओर भेज दिया था! अब यह समस्या आई कि कौन उसे मदमस्त हाथी शराबी हाथी का सामना करेगा *तब गुरु गोविंद सिंह के लाडले भाई बचित्तर सिंह जी सामने आए* और उन्होंने एक अपना और स्पेशल हथियार उस हाथी को मारने के लिए बनाया *एक भाला नागिन के रूप* में बनाया था उन्होंने हाथी का वध किया बहुत भारी नुकसान होने से बचाया ॥ इस प्रकार गुरु गोविंद सिंह के समय के बाद मुगलो शासन के बाद फिर अंग्रेजों का समय आया अंग्रेजों के समय में उन्होंने अवैध हथियार बनाने वाले यानी के जो हथियार बनाते थे *तीर , तलवार, भाले , तमंचे कटार* , उन सबको उन्होंने अवैध घोषित कर दिया और एक अलग आपराधिक जाति के कॉलम में उनको डाल दिया जो देश की रक्षा करते थे उनको उन्होंने गलत तरीके से पेश करके गलत रास्ते पर डाल दिया सिकलीगर समाज के लोग जंगलों में रहने पर मजबूर कर दिया फिर भारत देश आजाद हुआ और भारत देश आजाद होने के पश्चात सिकलीगर जाति अलग-अलग प्रदेशों में उस समय पहुंच चुकी थी जिसमें कि उत्तर प्रदेश में भारी संख्या में सिकलीगर समाज के लोग रहते हैं पंजाब में बहुत संख्या में है दिल्ली में हरियाणा में महाराष्ट्र में गुरु गोविंद सिंह जी के साथ साथ गए उनके बाद वही रहने लगे ! नांदेड़ महाराष्ट्र में गुरु गोबिन्द सिंह जी ने अंतिम सांस ली उनके साथ भी सिकलीगर समाज के लोग थे तो बहुत सारे लोग साउथ में महाराष्ट्र , हैदराबाद तेलंगाना में वहां पर अभी भी सिकलीगर समाज के लोग बसे हुए हैं सिकलीगर समाज का इतिहास गौरवपूर्ण है जिसपर हमें गर्व है और मैं रविंद्र सिंह डांगी अपने आप पर गोरावित हूं कि मैं सिकलीगर समाज से हूँ मुझे गर्व है सिकलीगर समाज पर और एक राजपूत खून होने के पर सिकलीगर समाज के जो लोग गुरु हरगोबिंद साहिब के सानिध्य में आए थे उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी के समय में अमृत पान करके खालसा पंथ करके वह सरदार बन गए सिख बन गए और जो लोग वहां से बिछड़ कर वापस राजस्थान या दूसरे क्षेत्रों में चले गए तो वह उन्होंने हिंदू धर्म ही अपना अपनाए रखा तो सिकलीगर समाज के धर्म में भी है और सिख धर्म में भी है तो मैं सिख सिकलीगर हूं मुझे गर्व है और आपको भी सिख सिकलीगर होने पर गर्व होना चाहिए |
वाहेगुरु जी का खालसा
वाहेगुरु जी की फतेह |

Wednesday, November 7, 2018

Sikligar Sikh Samaj Seva Sanastha Reg.

SEMRAN TV

वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतहे 
 सिकलीगर सिख समाज सेवा संस्था (रजि.)





         वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतहे 

मेरे उत्तर प्रदेश के सिकलीगर सिख समाज के भाईओ जैसा की आप सभी जानते हो की पिछले 70 साल से हमारी जाती उत्तर प्रदेश में रजिस्टर नहीं हे जिस के करण हमारे समाज को पिछले 70 साल से कोई भी सरकारी सुबिधा नहीं मिल पाई हमारे समाज का हर वर्ग जैसे बुजर्ग हो , औरते हो ,युवा हो ,बच्चे हो  सभी हर सुबिधा से बंचित रहे हे परन्तु अबकी बार उत्तर प्रदेश में पहली बार कोई सिकलीगर सिखओ के हितो को बचाने बाली संस्था, सिकलीगर सिख समाज सेवा संस्था के नाम से रजिस्टर हुई  है  एक टीम बनी है जिस में पूरे उत्तर प्रदेश  से सिकलीगर सिख समाज के  व्यक्ति जुड़ते जा रहे है हमारा आप सभी उत्तर प्रदेश के सिकलीगर सिख समाज के भाईओ  से निवेदन है की सिकलीगर सिख समाज सेवा संस्था की टीम से जुड़े और समाज के हितो में अपनी भूमिका निभाये  !

एक विनती हम और करना चहाते हे अपने उत्तरप्रदेश के सिकलीगर सिख भइओ से  की वे (पर व्यक्ति ) अपनी एक एक सभी भाई विडियो बनाये जिस में आप सरकार से कहे की हमरी सिकलीगर सिख जाति उत्तरप्रदेश में रजिस्टर्ड करे आप का एक छोटा सा पर्यास सिकलीगर सिख  समाज की सभी समस्याओ को उत्तरप्रदेश में से तो खतम करेगा ही बल्की  समाज को एक नई  ऊचाई प्रदान करने में भी आप का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा !
हम से जुड़ने के लिए सम्पर्क करे !

Contact : 9999428922, 9350132310, 9639490303, 7011480174

हमारे Whatsaap group  से जुड़ने के लिये कमेंट में अपना मोबाईल नंबर भेजे !


Thursday, July 26, 2018

Sikligar Sikh Samaj Seva Sanstha Reg. Amit Kumar ( Deya Singh ) Kosha addhayax

Mohideenpur Meeting   Member Sulk  Rs. 1600

Meerut Meeting Member Sulk  Rs. 1300

Sanstha Reg. in Meerut Rs.  11100

                      Meeting in Case  Per Member Sulk 
                                   31- 12- 2017


1) Ravinder Singh                                   200
2) Malkeet Singh                                     200
3) Ajad Singh                                          200
4) Vinod Singh                                        200
5) Amit Kumar ( Deya )                        200
6) Kamal Singh                                      200
7) Deepak Singh                                     200
8) Deepak Singh (S)                               200
9) Pardeep Singh                                    200
10) Vinod Singh (Ch)                             200
11) Uzagar Singh                                    200
12) Satpal Singh                                     200
13) Omkar Singh                                    200
14) Govinda Singh (Sh)                          200
15) Punjab Singh                                    200

Total Case                                        (3000)

                               
                                  Meeting in Case  Per Member Sulk ( Sharnapur )
                                                4 - 2- 2018

1) Ravinder Singh                                  200
2) Malkeet Singh                                     200
3) Ajad Singh                                          200
4) Vinod Singh                                        200
5) Amit Kumar ( Deya )                        200
6) Kamal Singh                                      200
7) Deepak Singh                                     200
8) Deepak Singh (S)                               200
9) Pardeep Singh                                    200
10) Govinda Singh (Sh)                          200
11) Gurmeet Singh                                 200
12) Joginder Singh                                200
13) Gurdeep Singh                                200          
14) Govinda Singh (B)                          200
15) Pappan Singh Parasoli                   200

Total                                                    (3000)



                     Meeting in Case  Per Member Sulk ( Dadri)
                                               4- 3- 2018

1) Ravinder Singh                                   200
2) Malkeet Singh                                     200
3) Ajad Singh                                          200
4) Vinod Singh                                        200
5) Amit Kumar ( Deya )                        200
6) Deepak Singh                                     200
7) Pardeep Singh                                    200
8) Govinda Singh (B)                             200
9) Gurmeet Singh                                  200
10) Joginder Singh                                200
11) Gurdeep Singh                                200          
12) Pappan Singh Parasoli                   200
13) Satpal Singh                                     200
14) Govinda Singh (S)                            200

Total                                                    (2800)


                                   Meeting in Case  Per Member Sulk ( Gzb.)
                                                            1- 4- 2018

1) Ravinder Singh                                   200
2) Vinod Singh                                        200
3) Amit Kumar ( Deya )                         200
4) Deepak Singh                                     200
5) Vinod Singh  (Ch)                              200
6) Omkar Singh                                      200
7) Govinda Singh (S)                             200
8) Joginder Singh                                   200
9) Gurdeep Singh                                   200
10) Govinda Singh (B)                            200
11) Kamal Singh                                      200

Total                                                    (2200)



                  Lalpur in Langar Seva Rs 2475 ( 15 - 4- 2018 )


                       Meeting in Case  Per Member Sulk ( Shamli)
                                            6 -5 - 2018


1) Ravinder Singh                                  200
2) Malkeet Singh                                     200
3) Ajad Singh                                          200
4) Amit Kumar ( Deya )                         200
5) Deepak Singh (S)                                200
6) Deepak Singh                                      200
7) Pardeep Singh                                     200
8) Gurdeep Singh                                    200

Total                                                    (1600)



                         Meeting in Case  Per Member Sulk ( Dilsad Gardan in Delhi)
                                                            3 -6 - 2018

1) Ravinder Singh                                   200
2) Malkeet Singh                                     200
3) Ajad Singh                                          200
4) Vinod Singh                                        200
5) Deepak Singh                                     200       
6) Vinod Singh  (Gzb.)                           200
7) Gurdeep Singh                                   200
8) Govinda Singh ( B)                            200
9) Kuldeep Singh ( Beatha )                  200
10) Pappan Singh Parasoli                     200


Total                                                 (2000)


Deya Singh 9717286596, 7678322151






                     


    




Saturday, June 16, 2018

आओ मिलकर साथ चले सिकलीगर सिख समाज को आगे बढ़ाये

वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह गुरु रूप प्यारी साद संगत जियो आज आप सभी से एक महत्वपूर्ण विषय पर अपने विचार रखूंगा मैं रविंद्र सिंह डांगी सिकलीगर सिख समाज का सेवक होने  के नाते आप सभी से अपने विचार साझा कर रहा हूं जो इस प्रकार हैं कि उत्तर प्रदेश में सिकलीगर सिख समाज जाति सूची में किसी भी श्रेणी में सम्मिलित नहीं है जैसे सामान्य वर्ग  अन्य पिछड़ा वर्ग ,अनुसूचित जाति, या अनुसूचित जनजाति किसी भी श्रेणी में सिकलीगर  समाज सम्मिलित नहीं है जबकि पूरे उत्तर प्रदेश में हमारी जनसंख्या लगभग 300000 के  आसपास है किंतु फिर भी प्रदेश में हमारे जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाते जिससे अनेकों समस्याएं समाज के लोगों के सामने प्रतिदिन आती हैं आपके सामने भी आती होंगी सिकलीगर समाज उत्तर प्रदेश में पिछले 70 वर्षों से जीवन व्यतीत कर रहा है किंतु फिर भी यहां की सरकारों के द्वारा सिकलीगर समाज की सुध नहीं ली गई कारण यह समाज काफी  पिछड़ गया है समाज के पास ना तो शिक्षा का कोई जरिया है ना रोजगार का कोई जरिया है ना ही सामाजिक स्थिति ठीक है ना ही आर्थिक स्थिति ठीक है सिकलीगर समाज का मुख्य रोजगार ताले चाबी बनाना कढ़ाई बनाना वह लोहे के सामान बनाकर  अपनी गुजर-बसर करता है सिकलीगर समाज को कोई सरकारी सुविधा नहीं मिलती जैसे बुजुर्गों पेंशन हो या सरकारी आवास हो या बच्चों को स्कूल में वजीफा हो या एलपीजी सिलेंडर मिलना हो या घर में शौचालय का निर्माण हो सिकलीगर समाज को किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल पाता जिस कारण यह समाज खानाबदोश करने पर मजबूर है सभी योजनाओं में जाति प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ती है I जिस कारण हमें सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता अतः सिकलीगर समाज के मेरे प्यारे बंधुओं अब हम सब को एकजुट होना होगा तभी हमारा यह कार्य हो सकता है संगठित होकर इस मांग को सरकार तक पहुंचाना है और हमें जन आंदोलन बनाना है सरकार को इस काम के करने के लिए हमें मजबूर करना है हम सब को संगठित होना होगा जिसके लिए जिसके लिए हमने उत्तर प्रदेश में सिकलीगर सिख समाज के लिए एक संगठन रजिस्टर्ड करवाया है जिसका नाम सिकलीगर सिख समाज सेवा संस्था है मुझे सभी भाइयों ने आपसी सहमति से प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है जिसके लिए मैं समाज के सभी बंधुओं का ह्रदय की गहराई से धन्यवाद करता हूं और सभी को विश्वास दिलाता हूं कि जो जिम्मेदारी मुझे विश्वास के साथ सोपी  है उसे मैं पूरी ईमानदारी मेहनत लगन से पूरी करने का प्रयास करूंगा उत्तर प्रदेश के सिकलीगर समाज के सभी बंधुओं को आवाहन करता हूं कि कृपया हमारे साथ आइए हमारे संगठन के साथ जुड़िए कंधे से कंधा मिलाकर सिकलीगर समाज के लिए कार्य करने का प्रयास कीजिए जब हम सभी एकजुट होंगे तो सभी सरकार को हमारी मांगे माननी होंगी सभी भाइयों से निवेदन है कृपया हमारे साथ जुड़ने के लिये हमारे Facebook अकाउंट सिकलीगर सिख समाज ट्विटर अकाउंट सिकलीगर समाज या इंस्टाग्राम अकाउंट सिकलीगर सिख समाज से जुड़े  !

यूट्यूब अकाउंट SEMRAN TV को लाइक और सब्सक्राइब कर सकते हैं कॉल से संपर्क कर सकते हैं हमारा मोबाइल नंबर है  9999428922 है  हमारा साथ दीजिए क्योंकि यह किसी एक व्यक्ति के बस का कार्य नहीं है जब यह जन आंदोलन में तब्दील होगा प्रदेश के सभी भाई इस में हमारा साथ देंगे तभी हम सफल हो सकते हैं दोस्तों सिकलीगर जाति पूरे भारतवर्ष में में अनुसूचित जाति में सम्मिलित है जैसे हरियाणा में क्या पंजाब  में हिमाचल में दिल्ली में महाराष्ट्र में अनुसूचित जाति में सम्मिलित है अतः  में माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश आदित्यनाथ जी से विनम्र निवेदन करता हूँ  कि सिकलीगर समाज की समस्या को देखते हुए सिकलीगर जाति को उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति में सम्मलित करवाने  का प्रयास करें सिकलीगर समाज सदा आपका ऋणी रहेगा !


सिकलीगर सिख समाज सेवा संस्था 
                 व 
समस्त सिकलीगर सिख समाज उत्तर प्रदेश



भारत के सिकलीगर सिख समाज ने की पुलवामा में शहीद हुए परिवार वालो की आर्थिक मदद                              सिकलीगर सि...