Sunday, December 30, 2018

वाहेगुरू जी का खालसा वाहेगुरू जी की फतहे


गुरुद्वारा साहिब बढ़ खालसा (सोनीपत हरियाणा) में खालसा पंथ सिख सिकलगिर जत्थे द्वारा दिनांक 30 दिसम्बर को माता गुजरी जी और साहिब ऐ कमाल गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादो की शहीदी नू समर्पित शहीदी समागम माता गुजरी जी और चार साहिबजादो की याद में मनाया जिसमे माता गुजरी जी और चार साहिबजादो की शहीदी को खुब याद किया गया जहाँ चार साहिबजादो के जीवन का रागी जत्थो और गुरमत प्रचारको ने साहिबजादो के जीवन का बखान किया और उनके छोटे उम्र में बहुत बडी कुर्बानी का साधसंगत को इतहास सुनाया इतिहास सुनाते वक़्त कई जत्थे भाबुक हुये ,

वही सिकलीगर सिखों ने जुगो जुग अटल धन धन साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की हजूरी में समाज के लिये कुछ फैसले भी लिए जैसे रात के समय मे अनंदकारज (विवाह) नही करना चाहे विवाह हो या ना हों दूसरा दिसम्बर के महीने में कोई भी खुशियाँ ( विवाह जन्मदिन पार्टी ) नही मनाना कोई मनाये तो उसमें कोई भी सिकलीगर सिख ना जाये क्यो की ये शहीदी का महीना है ईसी महीने में साहिब ऐ कमाल गुरु गोविंद सिंह जी का पुरा परिवार धर्म की रक्षा करते हुये वीर गति को पराप्त हुए थे तीसरा किसी भी शहीदी समागम में सिरोपे ना दिये जायें और समूचे सिकलीगर सिखों ने सभी नियमों का धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने सिर झुका कर आज्ञा का पालन किया शहीदी समागम में खालसा पंथ सिख सिकलीगर जत्थे के सभी सदस्य शामिल हुए 
सिकलीगर सिख समाज सेवा संस्था के उत्तर प्रदेश के मीडिया प्रभारी सरदार परविंद्र सिंह (पप्पन) प्रचार मंत्री हरदीप सिंह परासौली के प्रमुख सरदार लाल सिंह बुढाना प्रमुख रोशन सिंह मंगल सिंह संजू सिंह परवीन सिंह चौपला और भी बहुत से कार्यकर्ता उपस्थित रहे अखिल भारतीय सिकलीगर सिख विकास मंच के अध्यक्ष आशा सिंह प्रदीप सिंह संजय सिंह कुलदीपसिंह एवं सभी सिकलीगर संस्था के मेम्बर शामिल हुए |



No comments:

Post a Comment

भारत के सिकलीगर सिख समाज ने की पुलवामा में शहीद हुए परिवार वालो की आर्थिक मदद                              सिकलीगर सि...